UPTET 2026 Apply Form Online: आवेदन शुरू होने की तारीख घोषित, इन दस्तावेजों के बिना फॉर्म नहीं भर पाएंगे

UPTET 2026 Apply Form Online: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission ने UPTET 2026 Notification जारी कर दिया है। इसके तहत प्राथमिक (Class 1 to 5) और उच्च प्राथमिक (Class 6 to 8) स्तर के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार UPTET 2026 Online Apply प्रक्रिया के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी और 26 अप्रैल तक चलेगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptet.upessc.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

UPTET 2026 Important Dates

नीचे दी गई टेबल में परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें दी गई हैं।

कामतारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि27 मार्च 2026
आवेदन करने की आखिरी तारीख26 अप्रैल 2026
फॉर्म सुधार करने की तारिक01 मई 2026
एडमिट कार्ड की तिथि30 जून 2026
परीक्षा की तिथिजुलाई 2026

UPTET 2026 Application Fee

UPTET 2026 Application Fee इस प्रकार तय की गई है। General / OBC / EWS के सभी छात्रों का ₹1000 आवेदन षुल्क तय किया गया है। वहीं पर SC/ST कैटेगरी के सभी छात्रों का ₹500 आवेदन शुल्क तय किया गया है। दिव्यांग छात्रों के लिए ₹300 आवेदन शुल्क रखा गया है। फीस का भुगतान Online Mode जैसे Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI से किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता की डिटेल्स

Paper-I (Primary Level) उम्मीदवार के पास Graduation के साथ D.El.Ed / BTC / B.El.Ed या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

Paper-II (Upper Primary Level) Graduation के साथ B.Ed / D.El.Ed या अन्य मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण अनिवार्य है। आसान शब्दों में कहें तो अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आपके पास Teaching Training Course होना जरूरी है।

UPTET 2026 Apply Online Form

ऑनलाइन आवेदन करना बेहद आसान है। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • New Registration करके मोबाइल और ईमेल वेरिफाई करें।
  • Login करके फॉर्म भरें।
  • Personal और Educational Details दर्ज करें।
  • Photo, Signature और Documents अपलोड करें।
  • Paper-I या Paper-II चुनें।
  • Application Fee का भुगतान करें।
  • फॉर्म Submit करके उसका प्रिंट सेव करें।

फॉर्म भरते समय जरूरी दस्तावेज

फॉर्म भरने के लिए निम्न डॉक्यूमेंट्स जरूरी होंगे।

  • Passport Size Photo
  • Signature
  • 10th, 12th और Graduation Marksheet
  • Valid ID Proof
  • अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र

Helpline और सहायता

अगर आवेदन के दौरान कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। Uttar Pradesh Education Service Selection Commission द्वारा हेल्पडेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जहां तकनीकी और पात्रता से जुड़े सवालों का समाधान किया जा सकता है।

नोटिफिकेशन पीडीऍफ़क्लिक हियर
ऑनलाइन आवेदन करेंक्लिक हियर (27 मार्च 2026 से शुरू होगा)
आधिकारिक वेबसाइटक्लिक हियर

क्यों जरूरी है UPTET की परीक्षा

UPTET Exam 2026 उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। इसे पास करने के बाद ही उम्मीदवार शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन कर सकते हैं।

UPTET 2026 उन सभी युवाओं के लिए बड़ा मौका है जो शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है, इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर लें और तैयारी शुरू कर दें।

Leave a Comment